Loading...
अभी-अभी:

7 मार्च से की जा रही संविदा कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित

image

Mar 22, 2017

भोपाल। मध्यप्रदेश के 7 विश्वविद्यालयों के संविदा कर्मचारियों द्वारा 7 मार्च से की जा रही हड़ताल स्थगित कर दी गई है। दरअसल, विवि के कर्मचारी संघ के पदाधिकारी लगातार हड़ताल कर काम बंद किए हुए थे। मंगलवार को प्रशासन और विवि प्रबंधन के साथ हुई बैठक में मांगों को लेकर सहमति बनने के बाद आज हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। संघ के मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव और विवि प्रबंधन के साथ बैठक हुई थी। जिसके बाद सचिव ने मांगों को लेकर एक महीने का समय मांगा है। 
एक महीने के बाद मांगें पूरी नहीं होने पर फिर हड़ताल का रास्ता ही अख्तियार करेंगे। : जीएस परिहार, मीडिया प्रभारी, मप्र विवि कर्मचारी संघ