Loading...
अभी-अभी:

नौ साल की मासूम के साथ सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

image

Apr 13, 2018

ग्वालियर में एक 9 साल की मासूम को उसी के सौतेले पिता ने अपनी बुरी नीयत का शिकार बनाया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने दर्द होने पर मां को सारी बातें बताई। जिसके बाद मां ने थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

दरसअल बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित एक 36 वर्षीय महिला के पहले पति का देहांत होने के बाद दूसरी शादी मनीष नाम के युवक से की थी। पहली शादी पर महिला को एक बेटी हुई जोकि आज 9 साल की है। वहीं पति मनीष से उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था तो वह महिला अपनी बेटी के साथ शंकरपुर में ससुराल से कुछ दूरी पर किराए से रहने लगी। एक महीने पहले महिला का पति मनीष राजीनामा करने के लिए आया और वहीं किराए के मकान में उसके साथ रहने लगा। जब महिला काम करने बाहर जाती तो पिता अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। लगातार एक महीने से आरोपी मासूम के साथ गलत हरकत कर रहा था। 

बुधवार रात को बच्ची ने जब अपनी मां को पूरी बात बताई तो वह अपनी बेटी को लेकर बहोड़ापुर थाने शिकायत करने पहुंची। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया है। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर सौतेले पिता को पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस ने पिता के खिलाफ़ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।