Loading...
अभी-अभी:

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी जारी, कलेक्टर और एसपी का एक साथ तबादला

image

May 20, 2020

मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच प्रशासनिक सर्जरी भी जारी है। वहीं, मंगलवार की रात को एमपी सरकार ने खंडवा कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है। लेकिन खंडवा कलेक्टर के तबादले के पीछे की कहानी कुछ और बताई जा रही है। कहा ये जा रहा है कि खंडवा जिले के एक एमएलए ने सीएम को चिट्ठी लिख कलक्टेर की शिकायत की थी। इसके साथ ही ये चेतावनी दी थी कि अगर 2 दिनों में नहीं हटाया गया तो मैं भोपाल पहुंच जाऊंगा।

कलेक्टर और एसपी का एक साथ तबादला
बता दें की खंडवा जिले में दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब कलेक्टर और एसपी का एक साथ तबादला हुआ है। शासन ने पहले 2012 बैच के एसपी शिवदयाल सिंह का तबादला किया है। उनकी जगह पर 2012 बैच के ही विवेक सिंह की एसपी खंडवा के रूप में नवीन पदस्थापना की है। कुछ देर बाद ही कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल के तबादले के आदेश भी जारी कर दिए, तन्वी को भोपाल में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन में कार्यपालक संचालक बनाया गया है।
 
लॉकडाउन को सख्ती से लागू करवाने में पूरी तरह से असफल प्रशासन
बता दें की खंडवा में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा था। आरोप है कि प्रशासन लॉकडाउन को सख्ती से लागू करवाने में पूरी तरह से असफल रहा है। इसी कारण कलेक्टर और एसपी का तबादला हुआ है। अब खंडवा कलेक्टर की जिम्मेदारी पर्यटन निगम के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी को दी गई है। 2011-12 में अनय द्विवेदी खंडवा में असिस्टेटं कलेक्टर रहे हैं।