Loading...
अभी-अभी:

इंदौर निगम कमिश्नर के जाने के बाद अधिकारियों पर हो रहे लगातार हमले

image

May 18, 2018

इंदौर निगम कमिश्नर मनीष सिंह के इंदौर से जाने के बाद इंदौर नगर निगम के अधिकारियो पर लगातार हमले हो रहे है जहां गुरूवार देर रात निगम कर्मियों और व्यपारियों के बिच किस बात को लेकर विवाद हुआ था और  विवाद के दौरान दोनों ओर से चाकूबजी भी हुई थी जिसमे  बीजेपी के मंडल महामंत्री को चोटे भी आई थी।

वहीं दूसरा विवाद इंदौर के हिरा नगर थाना क्षेत्र में भी सामने आया है जहां  बताया जा रहा है कि बीजेपी की पार्षद शकुंतला गुर्जर के लड़के राजेश गुर्जर ने निगम के एक अधिकारी को वार्ड में पानी की समस्या को लेकर पीट दिया बताया जा रहा है कि पार्षद का लड़का झोन अधिकारी को पानी की समस्या की शिकायत करने आया था और उसी दौरान  दोनों में विवाद हुआ था।

विवाद इतना बढ़  गया कि  दोनों ने और से बात हांथपाई पर आ गई और राजेश गुर्जर ने झोन अधिकारी की पिटाई कर दी पिटाए अधिकारी जब रिपोर्ट दर्ज करवाने हिरा नगर थाने पहुंचे तो  कांग्रेस के पार्षद चिंटू चौकसे और बीजेपी की पार्षद शकुंतला गुजर्र भी थाने पहुंच गई और  पुलिस अधिकारियो के साथ ही निगम अधिकारियो पर राजीनामे के लिए दबाव बनाने लग गए लेकिन पीटाई से  डरे निगम अधिकारियो ने पार्षद के लड़के राजेश गुजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवा दिया है।