Loading...
अभी-अभी:

अस्पताल के भूमिपूजन को लेकर भाजपा का विरोध, 200 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार  

image

Mar 6, 2019

धर्मेन्द्र शर्मा- ग्वालियर में 1000 हजार बिस्तर वाले अस्पताल के भूमिपूजन कार्यक्रम का भाजपा कर रही विरोध। विवाद लोकार्पण को लेकर हो हुआ। विवाद के बाद पुलिस ने भूमिपूजन का विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाईं और वॉटर कैनन और आंसू गैस भी छोड़े। करीब 2 घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने सांसद अनूप मिश्रा समेत 200 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। घायल हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं को देखने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जयारोग्य अस्पताल पहुंचे। और घायल कार्यकर्त्ताओं का हाल जाना। वहीं इस मौके पर मीडिया के सवालों पर केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पार्टी खासकर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा।

भारतीय जनता पार्टी का अलोकतांत्रिक गतिविधि के विरुद्ध संघर्ष - केंद्रीय मंत्री 

जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में घायल कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद  केंद्रीय मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर  मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 1000 बिस्तर अस्पताल का शिलान्यास, उसका बजट एवं कार्य  सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में शुरू हुआ, तो फिर दोबारा से इसका शिलान्यास करने की क्या आवश्यकता पड़ गई। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को शिलान्यास करने कि यदि भूख है तो नए प्रोजेक्ट लाकर उनका शिलान्यास करे। अगर कांग्रेस विकास की हिमायती है, तो रोपवे का काम क्यों नहीं शुरू करा पाई। कांग्रेस सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाती है और जबरदस्ती के आरोप लगाती है। कांग्रेस हमेशा से अलोकतांत्रिक पार्टी रही है। श्रीमती गांधी पर देश की कमान थी तो आपातकाल थोप दिया। यह सब कांग्रेस के वास्तविक चरित्र को दर्शाता है। केंद्रीय मंत्री तोमर यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि  सारे संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना, अविश्वास करना और उनको हल्का करना यह कांग्रेस का चरित्र रहा है। साथ ही कांग्रेस पार्टी  सत्ता के नशे में चूर होकर अधिकारियों एवं पुलिस का  इस्तेमाल करके  बर्बरता पूर्वक भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया है। मैं उसकी तीव्र शब्दों में निंदा करता हूं। यह घटना भारतीय जनता पार्टी का अलोकतांत्रिक गतिविधि के विरुद्ध संघर्ष था। साथ ही कांग्रेसियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि हमारा तो जन्म ही विपक्ष के रूप में हुआ था। इसलिए जब इंदिरा गांधी के आपातकाल से लोग नहीं डरे, तो यह सब तो बहुत ही सामान्य है। यह कांग्रेस को ठीक से समझ में आ जाना चाहिए।