Loading...
अभी-अभी:

गंधवानीः भगोरिया पर्व का रंग चढ़ा परवान, उमंग और उल्लास में झूमे वन मंत्री

image

Mar 18, 2019

गौरव बर्फा- मध्य प्रदेश का सांस्कृतिक पर्व भगोरिया के मेले का आयोजन आज गंधवानी में हुआ। आदिवासी समाज द्वारा फागुन के इस माह में क्षेत्र के हाट बाजारों में होली के पूर्व भगोरिया पर्व का आयोजन किया जाता है। जिसमें ढोल मांदल की थाप पर नृत्य कर इस पर्व की खुशियां मनाते हैं। यह परंपरा आदि अनादि काल से चली आ रही है। इस पर्व में महिला पुरुष नए-नए वस्त्र पहनकर समूहों में घूमते नजर आते हैं। होटल हो या पान की दुकानें हों, सभी जगह भीड़ ही भीड़ नजर आती है। इस पर्व में व्यापारी भी अपनी दुकानों को बेहतर तरीके से सजाते हैं। वहीं दारु व ताड़ी के नशे में मदमस्त होकर यहां के आदिवासी जमकर नृत्य करते नजर आते हैं।

आदिवासियों को मजबूत करने के लिए मैं हर कार्य करूंगा - उमंग सिंघार

वहीं राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता भी अपना-अपना मंच लगाकर मांदलों का उत्साह वर्धन करते हुए सम्मानित किया। इसी क्रम में गंधवानी में भगोरिया का रंग परवान कुछ इस तरीके से चढ़ा कि क्या विधायक और क्या  मंत्री, मांदल की थाप पर जमकर थिरकते नजर आए। उमंग सिंघार ने कहा कि में पिछले 11सालों से आदिवासी भाइयों के साथ भगोरिया पर्व मनाता आया हूं। मैं इस त्यौहार को 11 सालों से मेरे घर नहीं, बल्कि मेरे क्षेत्र के आदिवासियों के बीच में मनाता हूं। मेरे क्षेत्र के आदिवासियों के लिए मुझे जो भी करना पड़े विकास हो या यहां के आदिवासियों को मजबूत करने के लिए मैं हर कार्य करूंगा। आदिवासियों के बीच में रहना ही मुझे अच्छा लगता है।

जब कर्ज माफी को लेकर वन मंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किसानों को भ्रमित ना करें। किसानों का कर्जमाफी यह कांग्रेस की योजना थी, यह कांग्रेस का वचन था। किसानों की कर्ज माफी आचार संहिता समाप्त होने के बाद पुनः उस योजना को चलाया जाएगा और पात्र किसानों को इसका लाभ जरूर मिलेगा।