Loading...
अभी-अभी:

केन्द्र सीएए औऱ एनआऱसी जैसे मुद्दों को लाकर प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रही है : पीसी शर्मा

image

Dec 23, 2019

दुर्गेश गुप्ता : केन्द्र द्वारा पेट्रोल औऱ डीजल के दाम बढ़ाने की तैयारी को लेकर उसके विरोध के स्वर प्रदेश में गूंजने लगे। दरअसल आज जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र अब रोजमर्रा की चीजों में महगांई के साथ साथ पेट्रोल और डीजल के दामों को भी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। देश भर में हर चीज महंगी हो रही है केन्द्र सीएए औऱ एनआऱसी जैसे मुद्दों को लाकर प्रदेश की जनता को भटकाने का काम कर रही है। 

मध्यप्रदेश शांति का टापू है। आगामी 25 तारीख को प्रदेश की जनता को सीएए और एनआरसी के दुष्परिणाम बताने के लिए खुद मुख्यमंत्री सद्भावना मार्च निकालेगें। वहीं 2 दिन पहले भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के स्पाइट जेट मे विवाद के बाइरल हो रहे वीडियो को लेकर जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा प्रज्ञा सिंह को स्पाइस जेट मे सीट के लिए ना लङ कर केन्द्र मे भोपाल की जनता के हित के लिए लड़ना चाहिए।