Loading...
अभी-अभी:

सीएम कमलनाथ की घोषणा- 27% पिछड़े वर्ग को और 10% सामान्य तबके को आरक्षण

image

Mar 7, 2019

विनोद आर्य- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में रोजगार में पिछडे वर्ग के लिये 27 फीसदी और सामान्य वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है। इसे आने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टि से देखा जा रहा है। कमलनाथ ने यह भी कहा कि आने वाले दो दिन में 25 लाख किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा।

इस समय चुनौती है विकास की, किसानों के उद्धार की -कमलनाथ

सीएम कमलनाथ ने कल सागर में किसान कर्ज माफी ऋण प्रमाणपत्र वितरण कार्यकम यह घोषणा की। इस मौके पर 763 करोड़ रुपये में विकास कार्यो का भूमिपूजन लोकार्पण किया गया। इनमें दस करोड़ की लागत से बनने वाली 33 गोशालाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय चुनौती है विकास की, किसानों के उद्धार की। कर्जमाफी से नहीं बल्कि किसानों को सक्षम बनाने क लिए क्रांति लानी होगी। कमलनाथ ने कहा, हमारे सामने कृषि क्षेत्र की चुनौती थी। किसानों से सभी व्यापार चलता है, किसानों से सभी बाजार चलते हैं। किसानों के हाथ मे क्रय शक्ति होती है।

आने वाले दिनों में 50 लाख किसानों का कर्ज करेंगे माफ

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, अगले दो दिन में 25 लाख किसानों का कर्ज माफ होने जा रहा है। आने वाले दिनों में 50 लाख किसानों का कर्ज माफ करेंगे। सीएम ने कहा कि भाजपा में कोई सेनानी हो तो बताए, जबकि कांग्रेस का इतिहास बलिदान का रहा है। सीएम ने गंगा, नर्मदा आदि नदियों की सफाई अभियान पर भी निशाना साधा कि जिनकी नियत साफ नहीं है, वे क्या नदिया साफ करेंगे। इस मौके पर भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष डाल चंद पटेल और अशोक श्रीवास्तव ने सीएम का स्वागत किया।