Loading...
अभी-अभी:

सीएम शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचेगी परासिया विधान सभा क्षेत्र

image

Aug 10, 2018

अनिल डेहारिया : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त को परासिया विधान सभा क्षेत्र में पहुंचेगी। यात्रा को लेकर आज भाजपा कार्यालय परासिया में बैठक का आयोजन किया गया। यात्रा को लेकर पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओ को निर्देश के साथ यात्रा के मार्ग एवं स्वागत स्थानों को चिन्हित किया गया।

अम्बाडा में यात्रा का स्वागत कर इकलेहरा में रथ सभा का आयोजन किया जायेगा। जिसके बाद यात्रा बड़कुही पहुंचेगी। बड़कुही एवं चांदामेटा नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षद द्वारा यात्रा का स्वागत उपरांत रथ परासिया पहुंचेगा। जहां मंच सभा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में प्रभारी मंत्री कन्हैयाराम रघुवंशी, जिला अध्यक्ष नरेंद्र परमार, पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, शहरी मंडल अध्यक्ष श्रीचंद पटेल, रामतीरथ यादव, कमलेश मालवीय, जिला मंत्री सीमा विश्वकर्मा सुनीता आठनकर, माया डेहरिया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।