Loading...
अभी-अभी:

सेंचुरी मिल्स और प्रतिभा कंपनी के कर्मचारियों ने कंपनियों को बंद करने के खिलाफ चलाया धरना प्रदर्शन

image

Dec 5, 2018

विकास सिंह सोलंकी  : खरगोन जिले के खलघाट स्थित सेंचुरी मिल्स और पीथमपुर स्थित प्रतिभा कंपनी के कर्मचारियों ने आज दोनों कंपनियों को बंद किए जाने के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन किया। कंपनी के कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें दोनों कंपनियां सहकारिता के आधार पर चलाने के लिए दी जाए।

सामाजिक कार्यकर्ता मेघा पाटकर के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में सेंचुरी मिल्स और प्रतिभा कंपनी के कर्मचारी इंदौर के श्रम आयुक्त कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों की मांग है कि दोनों बंद पड़ी मिल्स को उन्हें चलाने के लिए सौंपा जाना चाहिए। जबकि प्रबंधन कर्मचारियों को वीआरएस देना चाहता है। कर्मचारियों ने इसके खिलाफ गांधी हाल में जमकर नारेबाजी की।

वहीं सुश्री मेधा पाटकर ने कहा कि कर्मचारी जब मिल को चलाना चाहते हैं तो फिर प्रबंधन मजदूर संघों के साथ मिलकर वीआरएस देने की जिद क्यों कर रहा है। इसके खिलाफ हमने ट्रिब्यूनल में अपील की है।