Loading...
अभी-अभी:

मुख्यमंत्री का ऐलानः अब 62 साल में होगा कर्मचारियों का रिटायरमेंट

image

Mar 30, 2018

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की आयु सीमा 60 से बढ़ाकर 62 साल किए जाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री का कहना है, कि बिना प्रमोशन कोई कर्मचारी रिटायर नहीं हो इसलिए ऐसा किया जा रहा है।

परफार्मेंस के आधार पर दिए जाएंगे टिकट...

आज भोपाल में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में परफार्मेंस के आधार पर ही टिकट दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 80 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई का है।

मेडीकल कॉलेजों की बढ़ाई जाएगी संख्या...

वहीं डाक्टरों की कमी दूर करने के लिए मेडीकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार अवैध खनन को लेकर बेहद सख्त है। जरूरत पड़ी तो पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाएंगे।

भिंड के पत्रकार के परिजनों को 2 लाख रु. देने की घोषणा...

मुख्यमंत्री ने कहा कि भिंड के पत्रकार संदीप शर्मा के परिजनों को दो लाख रुपए दिए जाएंगे और दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी। मंत्री रामपाल, लाल सिंह आर्य और सुरेन्द्र पटवा से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून अपना काम करेगा।