Loading...
अभी-अभी:

तानसेन समारोह-2018 में कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बनेंगे मुख्य अतिथि

image

Dec 23, 2018

विनोद शर्मा : ग्वालियर में आयोजित तानसेन समारोह-2018 में इस बार कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्य अतिथि का न्यौता जाएगा। वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अध्यक्षता करेंगे। तानसेन समारोह की आयोजन समिति इसको लेकर तैयारी कर रही है। विश्व विख्यात तानसेन समारोह के मुख्य आयोजन को लेकर अतिथियों के नाम तय किए जा रहे हैं। समिति की ओर से अभी मुख्य अतिथि बतौर ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल किया है। यह तकरीबन फायनल ही माना जा रहा है।

दरअसल तानसेन समारोह 24 दिसम्बर से शुरू होकर 29 दिसम्बर तक चलेगा। समारोह के तहत 24 दिसम्बर को सायंकाल इंटक मैदान पर पूर्वरंग 'गमक' का आयोजन होगा। समारोह में कुल 9 संगीत सभाएं होंगी। पहली 7 सभाएं तानसेन समाधि स्थल पर सजेंगी। आठवीं संगीत सभा तानसेन की जन्म स्थली बेहट में झिलमिल नदी के किनारे 29 दिसम्बर को प्रात काल में आयोजित होगी। अंतिम संगीत सभा 29 दिसम्बर को ही शाम गूजरी महल परिसर में सजेगी।