Loading...
अभी-अभी:

मिशन एमपी पर निकले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी

image

Oct 16, 2018

विनोद शर्मा : ग्वालियर में मिशन एमपी पर निकले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, शहर के चौराहों पर लगे इस पोस्टर में राहुल गांधी और कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया को महाभारत के कृष्ण और अर्जुन के रुप मे दिखाया गया है।

खास बात यह कि इन पोस्टरों में राहुल गांधी को कृष्ण(सारथी) के रूप में दिखाया गया है. वहीं सिंधिया को अर्जुन के रुप में दर्शाया गया है। पोस्टर में जहां राहुल गांधी भगवान श्रीकृष्ण की तरह रथ हांक रहे हैं तो वहीं सिंधिया क्षत्रिय वेश में तीर-कमान लिए उसी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं जैसे महाभारत में अर्जुन युद्ध पर निकलते थे। यह पोस्टर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने लगाया है।

पोस्टरों के बाद से राजनीति की गलियों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो चला है राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो इस पोस्टर के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी और सिंधिया की जोड़ी विरोधी पार्टियों पर सटीक बार करेगी। साथ ही मध्यप्रदेश की सत्ता का ताज अपने नाम कर लेगी।