Loading...
अभी-अभी:

डीएवीवी का अजीब नज़ाराः हाथ में ढ़ोलक मंजीरा लिए नज़र आए शिक्षक

image

Mar 16, 2018

इंदौर। देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय में शिक्षक कर्मचारी संघ की हड़ताल में आज एक अजीब नजारा देखने को मिला। आज कलम चलाने वाले हाथों में ढोलक और मंजीरा नजर आया, इतना ही नहीं शिक्षकों ने पंडित जी को बुला कर सुंदरकांड भी कराया।

9 दिनों से जारी है हड़ताल...

देवी विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की हड़ताल के दसवें दिन सुंदरकांड का आयोजन कर्मचारी संघ ने ही किया। अपनी 19 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 9 दिनों से संघर्ष कर रहे कर्मचारियों को अब लगता है, कि इंसानों से तो प्रशासन और प्रबंधन सुनने वाला नहीं है इसी के चलते कर्मचारी संघ ने अब भगवान का सहारा लेते हुए अपनी बात भोपाल बैठे अधिकारियों के कानों तक पहुंचाने का प्रयास किया है।

कर्मचारी संघ अध्यक्ष का कहना...

मीडिया से बात करते हुए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष का कहना है कि यदि समय रहते हमारी मांगें पूरी ना हुईं तो अब यह प्रदर्शन विश्व विद्यालय कैंपस से निकलकर सड़कों पर नजर आएगा।