Loading...
अभी-अभी:

दिग्विजय सिंह की एकता यात्रा पहुंची रायसेन

image

Jun 13, 2018

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह अपनी एकता यात्रा को लेकर आज रायसेन पहुँचे। जहां उन्होंने सभी कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की और एक जुट होकर विधानसभा में कांग्रेस की जीत के लिये कमर कसने को कहा। वहीं उन्होंने कार्यकताओं के घर घर जाकर मुलाकात भी की और शाम को सहर काज़ी और मुस्लिम भाइयों के साथ पूर्व विधायक प्रभुराम चौधरी के निवास पर रोजा अफ्तार भी किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल को लेकर बार बार उठाए जा रहे सवालों का दिग्विजय सिंह ने रायसेन जिला मुख्यालय  पर प्रेस कांफ्रेंस कर करारा जबाब दिया। कांग्रेस की एकता यात्रा के दौरान रायसेन आए सिंह ने उन पर प्रदेश का बट्टाधार करने के आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देते हुए शिवराज सरकार को घेरने का प्रयास किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पानी, बिजली और सडकों के मामले में पलटवार करते हुए आंकडों के हवाले से यह बताया कि उनके शासनकाल में प्रदेश की बेहतर हालत थी डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के लिए उन्होने पूरी तरह राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। व्यापमं महाघोटाले और रेत के अवैध उत्खनन सहित हरियाली महोत्सव को लेकर भी उन्होने भाजपा सरकार को कटघरे में खडा करने का प्रयास कियाफ। उन्होने जोर देकर यह बताया कि भ्रष्टाचार के मामले वे लगातार उठाते रहे हैं भाजपा ने सबा छह करोड़ पौधे लगाए थे आज बो पौधे कहाँ है,मैंने अभी नर्मदा यात्रा की है मुश्किल से 50 हजार पौधे है वही जैत में रेत का इतना अवैध उत्खनन हुआ है कि दो दो हाथी समा जाए। भाजपा सरकार को उन्होने संविधान विरोधी सरकार करार दिया।
शाम को रोजा अफ्तार के बाद दिग्विजय सिंह अपनी यात्रा को लेकर विदिशा गए।