Loading...
अभी-अभी:

नीलगाय की शिकार के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

image

Dec 14, 2018

दीपक चौरसिया :  गौरझामर वन परिक्षेत्र की गोपालपुरा बीट गोपालपुरा बैठ के हाथखोय कंपार्टमेंट में एक नीलगाय को करंट लगाकर शिकार किया गया है। इस मामले में वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। वन अधिकारियों ने खेत में शिकार के बाद नीलगाय का  मांस को भी बरामद कर लिया है।

दक्षिण वन मंडल के एसडीओ डीपी गुप्ता ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन अधिकारियों ने हाथ खोए के पास कमल आदिवासी के खेत में बिजली के तारों के द्वारा करंट फैलाकर नीलगाय का शिकार किया गया है। आरोपी कमल आदिवासी और सतीश सेन दशरथ सेन दशरथ सेन मुकुंदी आदिवासी एवं मूलचंद आदिवासी को वन अधिकारियों ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है वही मुंडे गूगल और सितम आदि आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। वन अधिकारियों ने शाम को नीलगाय के मांस पोस्टमार्टम करा कर गोपालपुरा बन चौकी के पास जला दिया गया।

वहीं मुख्य आरोपी कमल आदिवासी का कहना है हतखोय के जंगल के पास उनकी 4 एकड़ जमीन है जिसमें गेहूं की फसल वही है नीलगाय एवं अन्य जंगली जानवरों द्वारा उनकी फसल को नष्ट कर दिया गया है जिस से परेशान होकर उन्होंने खेत के पास बिजली का करंट फैला दिया था जिसमें नील गाय की मौत हो गई है। गांव के लोगों को बुलाया गया और वह मांस अपने घर ले गए थे।