Loading...
अभी-अभी:

मानव अधिकार संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

image

Jan 29, 2019

विकास सिंह सोलंकी : इंदौर में ख़ुदकुशी के मामले थमने का नाम नही ले रहे है अब यहाँ मानव अधिकार संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा खुद को गोली मारकर ख़ुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कारणों के चलते मृतक ने ख़ुदकुशी की है पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

मामला कनाडिया थाना क्षेत्र के वैभव नगर का है यहाँ रहने वाले मानव अधिकार संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने सोमवार सुबह अपने ही कमरे में अपनी लाइसेंस्ड रिवाल्वर से खुद को कनपटी पर गोली मार ली। जिस वक्त धर्मेन्द्र ने यह कदम उठाया, उस वक्त घर पर कोई नहीं था। पत्नि और बेटिया शादी समारोह में शामिल होने के लिए आष्टा गए हुए थे। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने ही दरवाजा तोड़कर उन्हें देखा तो वह मृत अवस्था में मिले। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने ही पुलिस को दी।

पुलिस के मुताबिक धर्मेन्द्र का रविवार रात अपने परिजनो से भी विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होने अपनी लाइसेंस्ड बन्दूक से 2 हवाई फायर भी किये थे धर्मेन्द्र के पास 2 लाइसेंस्ड वेपन थे 1 बन्दूक और 1 रिवाल्वर उनके पास थी। बताया जा रहा है कि धर्मेन्द्र की बड़ी बेटी की सगाई हो चुकी थी लेकिन जिस लड़के से उसकी शादी होने जा रही थी, वह धर्मेन्द्र को पसंद नहीं था। इस वजह से परिवार में विवाद होते रहते थे धर्मेन्द्र ने यह कदम उठाने से पहले अपनी मुहबोली मामी को फोन कर जान देने की बात कही थी।

घटना की जानकारी धर्मेन्द्र के परिजनों को दी जा चुकी है वे भी इंदौर आने के लिए निकल चुके है धर्मेन्द्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का एक प्रकरण दर्ज था। वह मानव अधिकार संगठन के पूर्व मप्र अध्यक्ष भी थे वह कंस्ट्रक्शन का काम करने के साथ ही एक मोबाइल कंपनी के लिए भी का करते थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि सोशल मीडिया पर आत्महत्या के पहले अपने दोस्त को किया गया मेसेज जरूर वायरल हुआ है जिसकी पुलिस ने पुष्टि नही की है फिलहाल मामले की जाँच में पुलिस जुटी है।