Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर: सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ की गोडसे की आरती

image

Nov 20, 2019

सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री और अखिल भारत हिन्दू महासभा की लीडर राजश्री चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की पूजा की है। समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से जारी किए गए वीडियो में राजश्री चौधरी अपने समर्थकों के साथ नाथूराम गोडसे की आरती करती नज़र आ रही हैं। ये वीडियो मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। इस वीडियो में राजश्री चौधरी के साथ भगवा टोपी लगाए कई लोग नज़र आ रहे हैं। वीडियो में एक जगह नाथूराम गोडसे और झांसी की रानी की तस्वीर लगी हुई है। यहां पर तक़रीबन दर्जन भर लोग गोडसे की आरती गा रहे हैं।

राजश्री चौधरी का आरोप कि कांग्रेस की सरकार ने नाथूराम गोडसे को किया बदनाम

राजश्री चौधरी ने कहा है कि नाथूराम अखिल भारत हिन्दू महासभा के लीडर हैं और वे हमारे दिलों में बसते हैं। राजश्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने नाथूराम गोडसे को बदनाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक ऐसा समय आएगा, जब जनता को सही इतिहास पता चलेगा। राजश्री चौधरी ने कहा कि हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता पर ग्वालियर में झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इस FIR को वापस नहीं लिया गया तो वे लोग संसद का घेराव करेंगे। आपको बता दें कि हिन्दू महासभा के मेंबर्स ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नाथूराम गोडसे का 70 बलिदान दिवस मनाया था। इस बावत हिन्दू महासभा के सदस्य के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की थी। राजश्री चौधरी ने FIR को गलत करार दिया है और इसे फ़ौरन वापस लेने की मांग की है।