Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर : प्रेम प्रसंग के चलते 10 वीं के छात्र को मारा चाकू

image

Jan 21, 2019

सुनील वर्मा : ग्वालियर में 10 वीं के छात्र को दौड़ा दौड़ाकर चाकू मार दिए। वही इस वारदात के पीछे आशनाई का कारण बताया जा रहा है। जख्मी छात्र के परिजन ने भाजपा नेता पर साजिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है लड़की भाजपा नेता की रिश्तेदार है। हमले के बाद पुलिस नेता के दवाब में है। इसलिए उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। वही छात्र को इलाज के लिए भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

दअरसल विजय नगर आमखो निवासी उदय प्रताप सिंह चौहान 19 साल को दौडा दौड़ाकर चाकू मारे गए हैं। उदय के परिजन का कहना है कि उस पर हमले की वजह उनकी बस्ती में रहने वाली युवती से उसकी दोस्ती है। युवती भाजपा नेता व पूर्व पार्षद की रिश्तेदार है। दोनों के बीच संबंध की जानकारी युवती के पिता को लग गई थी इसीलिए उसका परिवार तीन दिन से उदय को घेरकर पीट रहा था। रविवार सुबह भी उसे मारा था। धमकी दी कि उनके इलाके में दिखा तो जिंदा नहीं छोडेंगे। 

रविवार शाम को उदय युवती के घर के पास आया था तो उसे करीब आधा दर्जन के करीब लोगों ने घेरकर लाठी, सरियों से मारा फिर चाकू घोंपे। घटना के बाद भाजपा नेता ने कंपू थाना पुलिस पर भी दवाब बनाया था। इसलिए तुरंत कार्रवाई नहीं हुई। वही घायल हालत में उदय को इलाज के लिए जयरोग अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है फिलाल मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।