Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर : लॉकडाउन में परेशान लोगों की मदद के लिए आगे आई फूड फॉर नीडी संस्था, ऑटो चालकों को कर रही राशन वितरण

image

May 19, 2020

सुनील वर्मा : लॉक डाउन में परेशान लोगों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाएँ लगातार आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में फूड फॉर नीडी संस्था ने ऑटो चालकों को राशन वितरित किया है। 

पुलिसकर्मियों का किया सम्मान
बता दें कि, संस्था ने 101 ऑटो चालकों को कूपन बांटे और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए उन्हें राशन वितरित किया है। इस मौके पर संस्था ने रक्षित निरीक्षक अरविंद दांगी, टीआई पड़ाव ज्ञानेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों का सम्मान भी किया है। 

सिपाही राजेंद्र भदौरिया ने जीता लोगों का दिल
यहाँ एक खास बात ये देखने को मिली कि पुलिस के सिपाही राजेंद्र भदौरिया ने लीक से हटकर ऐसा काम किया जिसकी सभी तारीफ कर रहे हैं। राजेंद्र भदौरिया ने  अपना वेतन इस संस्था को दान कर दिया है वे ड्यूटी के बाद इस संस्था के साथ जाकर राशन वितरित करते हैं। वहीं अधिकारियों ने राजेंद्र के इस प्रयास की सराहना की है।