Loading...
अभी-अभी:

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गणतंत्र दिवस पर नागरिकों को दी शुभकामनाएँ

image

Jan 25, 2020

भोपालः मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गणतंत्र दिवस पर नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।  कमल नाथ ने शुभकामना संदेश में कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस भारत के संविधान में आस्था व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने कहा कि 1950 से लागू संविधान भारत के गण की आत्मा बन चुका है। आत्मा को शुद्ध रखना, सुरक्षित रखना और इसे बुराईयों से बचाना हर नागरिक का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि अशुद्ध आत्मा के साथ शरीर दीर्घायु नहीं रह सकता। प्रगति और समृद्धि के लिए शरीर और आत्मा दोनों का स्वास्थ्य बेहतर होना जरूरी है। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने नागरिकों का आव्हान किया अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करते हुए गणतंत्र को और मजबूत बनाएं।