Loading...
अभी-अभी:

पन्नाः किसान के घर मे घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

image

Mar 26, 2019

गणेश विश्वकर्मा- पन्ना टाइगर रिजर्व के आस-पास के गांव में जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। जितने भी गांव पन्ना टाइगर रिजर्व से सटे हुए हैं, उनमें जंगली जानवरों का आतंक बना रहता है। ऐसा ही मामला पन्ना जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति ग्राम जरुआपुर में देखने को मिला। जहां पर एक किसान के घर में तड़के सुबह तेंदुए ने आतंक फैला दिया औऱ किसान को घायल भी कर दिया। साथ ही किसान की 8 बकरियों की मौत हो गई।

वन विभाग और पन्ना टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर पकड़ा तेंदुआ

मिली जानकारी के अनुसार, किसान सुबह घर के बाहर सो रहा था कि तभी अचानक तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। जिससे किसान को गंभीर चोटें आई हैं। उसके बाद  तेंदुआ घर में घुस गया और किसान ने प्राण बचाते हुए चीखना चिल्लाना चालू किया। जैसे ही ग्रामीणों ने आवाज़ सुनी, तुरंत मौके पर पहुंचे। किसान को तेंदुए से बचाया और जिस कमरे में तेंदुए घुस गया था, उस कमरे का ताला बंद कर दिया। उसके बाद सूचना पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन और उत्तर वन मंडल को दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग और पन्ना टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी की। हालांकि इस बीच ग्रामीणों और पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन के बीच तनातनी भी हुई। बावजूद उसके ग्रामीणों को समझाया गया और मौके से थोड़ा दूर होने को कहा गया। हालांकि पन्ना टाइगर रिजर्व का यह रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग 4:00 बजे तक चला। 4:00 बजे तेंदुए को ट्रिनक्लाइज़ कर घर से बाहर निकाल लिया गया। जिस घर में तेंदुआ था, उसी घर में बकरियों के बच्चे भी थे जो सभी के  सभी खत्म हो गए।