Loading...
अभी-अभी:

देश के 10 सर्वश्रेष्ठ आईएएस की सूची जारी, इंदौर नगर निगम आयुक्त छठवें नंबर पर..

image

Jan 16, 2020

दीपिका अग्रवाल : सफाई में लगातार तीन साल से नम्बर वन आ रहे इंदौर के लिए एक और अच्छी खबर आई है। इंदौर नगर निगम के आयुक्त आशीष सिंह का नाम देश के टॉप टेन आईएएस की सूची में आया है। इस सूची में मध्यप्रदेश के एक अन्य आईएएस उमाकांत उमराव का नाम भी शामिल है। 

"दी बेटर इंडिया" ने जारी की सूची
दरअसल "दी बेटर इंडिया" द्वारा देश के 10 सर्वश्रेष्ठ आईएएस की सूची जारी की गई है। इसमे प्रथम पायदान पर सिक्किम के राज यादव,द्वितीय पर मिजोरम के शशांक आला,तीसरे नंबर पर तमिलनाडु के संदीप नंददोरी, चौथे नंबर पर राजस्थान के अतहर आमिर खान, पाँचवे नंबर पर छत्तीसगढ़ के अवनीश शरण और छठे नंबर पर इंदौर नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह का नाम है। इसी तरह सातवे नंबर पर राजस्थान के जितेंद्र सोनी,आठवे नंबर पर जम्मू कश्मीर के शहीद इक़बाल चौधरी, नवे नंबर पर मध्यप्रदेश के उमाकांत उमराव और दसवे नंबर पर तेलंगाना के ए श्री देवसेना रहे है। 

इंदौर कलेक्टर ने दी बधाई

नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह का नाम टॉप टेन लिस्ट में आने पर इंदौर कलेक्टर लोकेश जाटव ने भी उन्हें बधाई दी है। वहीं निगम आयुक्त आशीष सिंह ने कहा कि ये उपलब्धि हमारे मनोबल को बढ़ाने का काम करेगी। इसके साथ ही इससे हमें शहर में जारी विकास कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी मिलेगी।