Loading...
अभी-अभी:

रायगढ़ः केलो नदी तट पर केलो नदी उद्धार समिति और शहरवासियों ने साथ मिलकर की महाआरती

image

Jan 16, 2020

केलो नदी तट पर केलो नदी उद्धार समिति और शहरवासियों ने साथ मिलकर महाआरती की। केलो नदी को शहरवासी आस्था से केलो मैया के नाम से जानते हैं। यही कारण है कि केलो नदी की साफ-सफाई होती रहे और नदी को पवित्र समझकर शहरवासी इसमें कचरा न फेंके। इस उद्देश्य से केलो महाआरती का आयोजन किया गया।

केलो नदी तट पर महा आरती का यह तीसरा आयोजन

केलो नदी तट पर महा आरती का यह तीसरा आयोजन है, जिसमें शहर के अधिकांश लोग शामिल होकर केलो नदी की पूजा-अर्चना करते हुए आरती करते हैं। बीते एक दशक पूर्व रायगढ़ कलेक्टर अमित कटारिया ने महानगर की तर्ज पर केलो नदी के साफ-सफाई और दोनों तरफ चौपाटी बनाने का प्रपोजल शासन को भेजा था, मगर अब तक उस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है। इन्हीं के कार्यकाल में सीएसआर मद से दोनों तरफ आवागमन के लिए रोड बनाया गया है।