Loading...
अभी-अभी:

भोपाल जिला कोर्ट में 6 महीने बाद लगाई लोक अदालत, 13 करोड़ रुपए की राशि के लेनदेन के केस का आज होगा निराकरण

image

Dec 14, 2019

दुर्गेश गुप्ता : आज राजधानी भोपाल जिला कोर्ट में 6 महीने बाद लोक अदालत लगाई गई। इसमें सभी कोर्टों में लम्बे समय से लम्बित केसों को निराकरण किया गया। वहीं जी 7 न्यायधीश की कोर्ट में पिछले 6 साल से लम्बित बड़ी राशि के केस का निराकरण किया गया। न्यायधीश पीसी गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर बताया। करीब 13 करोड़ रुपए की राशि के लेनदेन के केस का आज लोकअदालत में निराकरण किया गया है। 

न्यायाधीश पीसी गुप्ता ने बताया कि यह किसी की हार जीत नहीं है। इसमें दोनों पक्ष के समझौते से यह फैसला लया गया है। इन प्रकरण में सबसे अधिक राशि का प्रकरण चिराययु अस्पताल और रक्षा बिल्डर के बीच का था। रक्षा बिल्डर को चिरायु फाउंडेशन की तरफ से दिया गए चेक का प्रकरण करीब 6 साल पहले न्यायलय पहुँचा था। जिसका आज दोनो पक्षों के बीच समझौता हुआ है वहीं इसके अलावा 13 साल से पेंडिंग पड़े हुए करीब 30 केसों का निराकरण किया है।