Loading...
अभी-अभी:

महापौर आलोक शर्मा ने ननि मे कार्य करने वाली महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा

image

Aug 31, 2018

गब्बर सिंह ठाकुर - महापौर आलोक शर्मा ने आज बड़ी घोषणा की है औऱ कहा है नगर निगम मे कार्य करने वाली महिलाओं का अब शहर की बडी प्राइबेट हॉस्पिटल्स में फ्री में इलाज कराया जाएगा मानस भवन मे रक्षा बंधन पर्व कार्यक्रम मे पहुंचे महापौर आलोक शर्मा ने नगर निगम मे साफ सफाई का काम करने वाली महिलाओं सहित पार्षद महिलाओं के साथ राखी बंधन कार्यक्रम किया।

हाउसिंग फॉर ऑल योजना के तहत बनाये जाएगे मकान

इस मौके पर महापौर ने कहा निगम मे साफ सफाई करने वाली महिलाओं का अब सरकारी हॉस्पिटल्स के अलावा शहर की बड़ी हॉस्पिटल्स मे फ्री मे इलाज कराया जाएगा और कहा निगम मे सफाई का काम करने वाली महिलाओ के लिए हाउसिंग फॉर ऑल योजना के तहत मकान बनाये जाएगे।

भोपाल स्वच्छता मे नम्बर 2 पर

महापौर आलोक शर्मा ने सभी महिलाओं को धन्यबाद दिया और कहा जो आज स्वच्छता मे भोपाल को 2 नम्बर पर लाया गया है इसके हक दार सच मे हमारी माताए बहिने है महापौर आलोक शर्मा ने रक्षा बंधन पर्व पर सभी महिला बहनों को संकल्प दिया है की अगर अब किसी निगम के अधिकारी ने हमारी बहनो के लिए परेशान किया तो उसकी खेर नही रहेगी औऱ उस पर बड़ी कार्रावाई कि जाएगी।