Loading...
अभी-अभी:

भोपालः मंत्री हर्ष यादव पहुंचे शासकीय हमीदिया अस्पताल, उपचार एवं स्वास्थ्य की ली जानकारी

image

Jan 20, 2020

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा और कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री हर्ष यादव ने शासकीय हमीदिया अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती सागर निवासी धनप्रसाद अहिरवार के उपचार एवं स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी साथ थे। यादव को डीन डॉ. आदित्य अग्रवाल ने उपचार की जानकारी दी। उन्होंने रोगी के परिजनों से भी बात की। मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि  धनप्रसाद अहिरवार के इलाज में पैसों की कमी आड़े नहीं आएगी। उपचार की बेहतर व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि परिजन यदि चाहें तो अन्य संस्थान में भी उपचार करवाया जा सकता है। परिजन ने जारी उपचार पर संतोष व्यक्त किया। सागर जिला प्रशासन ने धनप्रसाद के इलाज के लिये एक लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है।