Loading...
अभी-अभी:

राजन मंडलोई के समर्थन में कांग्रेस के 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

image

Nov 14, 2018

सचिन राठौड़ - बड़वानी विधानसभा में कांग्रेस की मुश्किलें बड़ी कांग्रेस के बागी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के राजन मंडलोई के समर्थन में  कांग्रेस की विभिन्न इकाईयो के साथ जनपद अध्यक्ष सरपंच, कार्यकर्ताओ सहित करीब 150 लोगो ने आज कांग्रेस से इस्तीफा देकर निर्दलीय बागी प्रत्याशी राजन मंडलोई के समर्थन में उतर आये है राजन मंडलोई की माने तो कार्यकर्ताओ की मांग थी के परिवर्तन हो जब तक मैदान में नही आएगे ये काका, भतीजा ही चुनाव लड़ते रहेंगे और खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।

दोनों दलों पर लगाए आरोप

वहीं जम्पद अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह का कहना है के पार्टी से मांग की थी शिक्षित उम्मीदवार की लेकिन फिर रमेश पटेल को टिकिट देकर जनता को कांग्रेस ने छला है क्यों के भाजपा के प्रत्याशी प्रेमसिंग रमेश पटेल के काका है भाजपा प्रेमसिंग को टिकिट देती है और कांग्रेस ने भी लगातार दूसरी बार भी रमेश को दे दिया और इनके कारण क्षेत्र का विकास रुका हुआ है।

कांग्रेस की उड़ी नींद

इसलिए राजन के समर्थन में इस्तीफा दिया  है हालांकि कांग्रेस के बागी राजन मंडलोई के मैदान में उतरने से जंहा भाजपा को फायदा मिल सकता है वहीं इतना तो तय है के कांग्रेस के लिए तकलीफे खड़ी होना लाजमी है क्यों के राजन मंडलोई खुद जंहा युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके है वन्ही वर्तमान में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रहे है और क्षेत्र में लोगो के बिच अपनी पैठ भी रखते है बरहाल नतीजा चाहे जो हो लेकिन कांग्रेस की नींद उड़ाना लाजमी है।