Loading...
अभी-अभी:

भूमाफिया के अतिक्रमण वाली जमीन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध हिस्सों को किया जमींदोज़..

image

Dec 28, 2019

विकास सिंह सोलंकी : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा भू-माफियाओं पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। शहर के भू-माफियाओं के अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण पर नगर निगम  कार्रवाई करते हुए उसे जमींदोज कर रहे हैं। बता दें कि, इसी के अंतर्गत भूमाफिया बॉबी छाबड़ा के केसरबाग रोड स्थित घूंघट गार्डन और चोइथराम हॉस्पिटल के पास बने रिदम गार्डन पर नगर निगम ने अपनी कार्रवाई की है। 

नगर निगम ने गार्डन में बने अवैध हिस्सों को ढहाया..
नगर निगम ने दोनों स्थानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए दोनों गार्डन में बने अवैध हिस्सों को ढहा दिया है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल वहां मौजूद था। वहीं भूमाफिया बॉबी छाबड़ा अभी फरार है। पूर्व में नगर निगम के द्वारा बॉबी छाबड़ा के अवैध रूप से बनाए गए ठिकानों को नोटिस दिया था। नोटिस का समय पूरा होने के बाद आज नगर निगम ने अपनी कार्रवाई पूरी की है। 

अवैध रूप से बनाए गए ठिकानों पर कार्रवाई
दरअसल, केसरबाग रोड स्थित घूंघट गार्डन पर की गई कार्रवाई में दो पोकलेन और दो जेसीबी की मदद से पूरे गार्डन को ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं रीदम गार्डन के भी अवैध निर्माण ​को ध्वस्त किया गया है। बताया जा रहा है कि नगर निगम के द्वारा शहर में आज 2 स्थानों पर कार्रवाई की जाएगी। भू माफियाओं पर शुरू की गई यह मुहिम लगातार जारी रहेगी, जिसमें अवैध रूप से बनाए गए ठिकानों को जमींदोज किया जाएगा।