Loading...
अभी-अभी:

मुरैना में घरों में भरा पानी, नगर निगम नहीं दे रहा ध्यान

image

May 1, 2019

अमन सक्सेना : मुरैना में नगर निगम की लापरवाही के चलते घर में पानी भर गया है। वहीं इस ओर नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है। बता दें कि मुरैना SAP ग्राउंड के पुलिस क्वार्टरों में भरा पानी मुरैना में चल रहे सीवर लाइन के कार्य के कारण आम जन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर नगर निगम बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है नगर निगम द्वारा जहाँ भी खुदाई की जा रही है वहीं नगर निगम खोदने के बाद कई दिनों तक सुध तक नही लेता है। बस खोद के डालते जा रहे हैं।

अब बड़ी समस्या ये है कि घर में कमरे में किचिन में ही पानी भर जाएगा तो आम जन को कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है ये आभास नगर निगम के आलाधिकारियों को बिल्कुल भी नही है।