Loading...
अभी-अभी:

भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना

image

Feb 17, 2020

इंदौरः भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की गई है। आशीष सक्सेना विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी सह अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को सचिव सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है। आशीष सक्सेना के कार्यभार ग्रहण करने पर सोनाली पोंक्षे वायंगणकर प्रबंध संचालक महिला वित्त एवं विकास निगम तथा सचिव सामान्य प्रशासन विभाग केवल सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभार से मुक्त होंगी। दिनेश जैन अपर कलेक्टर जिला इंदौर को सचिव मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर पदस्थ किया गया है।