Loading...
अभी-अभी:

एज्यूकेशन ऑफ अशोका फाउंडेशन के द्वारा “नॉलेज बनाएगा लखपति” शो का आयोजन

image

Sep 26, 2018

विनोद शर्मा - ग्वालियर मे एज्यूकेशन ऑफ अशोका फाउंडेशन के द्वारा KBL यानी नोलेज बनाएगा लखपति शो का आयोजन किया गया। यह शो KBC यानी (कौन बनेगा करोडपति) की तर्ज होने आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नाट्य मंदिर दाल बाजार मे किया गया जिसमे अतिथि के रूप मे पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह मौजूद थे। इस दौरान प्रतियोगियो ने हॉट सीट पर बैठकर कई प्रश्नो के जवाब दिए और नगद इनाम जीती तो कई प्रतियोगी कुछ ही जवाब दे पाए।

कार्यक्रम मे एज्यूकेशन ऑफ अशोका फाउंडेशन के निदेशक एवं केबीएल डारेक्टर आरके सिंह मौजूद थे। अशोका एकडमी के संचालक आरके सिंह का कहना है कि इस तरह के शो से बच्चो का आत्म विश्वास बढता है ताकी वो विभिन्न प्रतियोगिता की तैयारी करने मे कतई नही हिचकेंगे।

उन्होने बताया कि अगला आयोजन 2019 मे किया जाएगा जिसका रजिस्ट्रेशन अभी से ऑल लाइन शुर हो गए है जिन प्रतियोगियो को इस नोलेज शो मे भाग लेना हो वो अपना रजिस्ट्रेशन ऑन लाइन करा सकते है। इस दौरान शो मे भागीदारी करने आई प्रतिभागियो भी ईनाम की राशी जीतकर खासा खुश नजर आए।