Loading...
अभी-अभी:

जबलपुरः पीएम का बयान, लोगों का उत्साह नतीजे तय कर देता है

image

Apr 27, 2019

अरविंद दुबे- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबलपुर पहुंचे। जहां पर उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। गैरिशन ग्राउंड में हजारों लोगों ने मोदी-मोदी के जोरदार नारे लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया, तो वहीं प्रधानमंत्री ने आम जनता का मंच से अभिवादन कर कहा कि जो लोग कह रहे थे कि इस चुनाव में कोई लहर नहीं है। वे घुटने टेक चुके हैं। लोगों का उत्साह नतीजे तय कर देता है।

विपक्ष पर कसा तंज

उनके बीच गाली देने की स्पर्धा चल रही है, लेकिन अब वे पस्त पड़ गए हैं। उनकी चुप्पी का मतलब है फिर एक बार मोदी सरकार। यह चुनाव भारत बनाने का चुनाव है। इस चुनाव का नेतृत्व वे करोड़ों बेटे बेटियां कर रहे हैं जो इक्कीसवीं सदी में पैदा हुए हैं। उनके लिए मामला पांच साल का नहीं है, उन्हें तो अपनी पूरी जिंदगी बितानी है। लोगों से सवाल किया, बीते 5 वर्षों में आपका चौकीदार आपकी उम्मीदों पर खरा उतरा कि नहीं। विश्व में भारत का मान बढ़ा कि नहीं। यह आपकी ताकत से हुआ है, इसीलिए मैं आपका धन्यवाद करने आया हूँ। आपने भरोसा किया तभी चौकीदार कड़े फैसले ले पाया। नोटबन्दी की चर्चा करते हुए कांग्रेस व विपक्ष पर कसा व्यंग्य, जब तकिए और दीवारों में छुपा माल निकलने लगा था, कोई नामदार चार हजार रुपये लेने बैंक भी गया था।

कांग्रेस ने कर्ज माफी, रोजगार व कई वादे किए थे जो नहीं निभाये

प्रदेश की कांग्रेस पर भी हमला बोला, कांग्रेस ने कर्ज माफी, रोजगार व कई वादे किए थे ये वादे तो नहीं निभाये, बल्कि ढाई माह में ट्रांसफर उद्योग खूब फला, कानून व्यवस्था बिगड़ गई। तीसरा बड़ा काम यह कि कांग्रेसियों के पास से नोटों से भरे थैले मिले। यह ट्रेलर है अभी तो 5 साल बाकी है। उनकी नजर तो पूरे देश पर है। प्रसूता माताओं और अन्य महिलाओं के पोषण के लिए केंद्र से भेजे गई राशि भी ये सरकार खा गई। मीडिया मुझसे पूछता है कि कांग्रेस वालों के यहां रेड क्यों पड़ा, जहां से माल मिलेगा वहीं रेड करेंगे न।

नोटबन्दी के बाद से जो कालाधन पैदा करने वाली तकरीबन 3 लाख कम्पनियों के बन्द होने से कांग्रेस को तकलीफ हुई है।

कांग्रेस के नेताओं की नीयत भ्रष्ट है

मोदी आप और आपके बच्चों के भविष्य के लिए आया है। स्वच्छ भारत अभियान को जनता ने जन आंदोलन बनाया लेकिन कांग्रेस ने मजाक उड़ाया। कांग्रेस ने डिजिटल इंडिया का भी मजाक उड़ाया। कांग्रेस के नेताओं की नीयत भ्रष्ट है। कांग्रेस कभी सामान्य वर्ग के गरीब वर्ग को आरक्षण देने की हिम्मत नहीं जुटा सकी, लेकिन हमने इस वर्ग को दस फीसदी आरक्षण दिया। केंद्र से किसानों को मिलने वाली राशि इसीलिए नहीं मिल पा रही है क्योंकि प्रदेश सरकार ने किसानों को धोखा ही दिया। कमलनाथ पर साधा निशाना साधते हुये मोदी ने कहा, इन्हें छिंदवाड़ा लोकसभा यानी अपने बेटे की चिंता है। कांग्रेस में तो पाकिस्तान के पैरोकार बनने की स्पर्धा थी, भारत दुश्मन के घर में घुस कर मारेगा। अभी तो यह ट्रेलर है, आतंकवाद को देश से समाप्त करना है। आज पीएम बनने की लाइन लगी है। कई लोगों ने तो कपड़े भी सिलने को दे दिए।

सभा खत्म होने के बाद मुम्बई के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रवाना हो गये।