Mar 18, 2024
HIGHLIGHTS
- स्वप्निल कुलकर्णी बने मध्य क्षेत्र प्रचारक
- इंदौर के विभाग प्रचारक विमल गुप्ता को मध्य भारत का प्रांत प्रचारक बनाया गया है।
- मध्य क्षेत्र का सह क्षेत्र प्रचारक प्रेम शंकर सिदार को बनाया है।
- मालवा प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख विनय दीक्षित अब प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक होंगे
भोपाल - नागपुर में आयोजित आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में मध्य क्षेत्र और मालवा प्रांत को लेकर कई फैसले लिए गए है। अब तक मध्य क्षेत्र के प्रचारक की जिम्मेदारी संभाल रहे दीपक विस्पुते को अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है। दीपक के कार्यकाल में मध्य क्षेत्र में संघ का जमीनी नेटवर्क मजबूत हुआ। शाखाएं भी बढ़ी हैं।स्वप्निल कुलकर्णी मध्य क्षेत्र के नए क्षेत्र प्रचारक बने हैं। राजमोहन मालवा प्रांत के नए प्रांत प्रचारक होंगे। मालवा प्रांत के वर्तमान प्रचारक बालिराम को अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख बनाया गया है। इंदौर में विभाग प्रचारक रहे विमल गुप्ता अब मध्य भारत प्रांत के नए प्रांत प्रचारक बने हैं। इसके अलावा वर्तमान में मालवा प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख विनय दीक्षित अब प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक बनाए गए हैं।
