Loading...
अभी-अभी:

स्मृति मंधाना ने RCB के लिए वह किया जो नहीं कर सके कोहली, WPL 2024 का जीता खिताब

image

Mar 18, 2024

RCB won the WPL 2024 title: Royal Challengers Bangalore ने वूमेन प्रीमियर लीग (WPL) 2024 सीजन में RCB ने दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) को 8 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर अपना खिताबी सूखा खत्म किया। Smriti Mandhana की अगुवाई में RCB की लड़कियों ने वह कर दिखाया जो VIRAT KOHLI और इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16 सीजन में नहीं कर सके।

यह WPL का दूसरा सीज़न था

यह WPL का दूसरा सीजन था, जिसे RCB ने जीता है. पहले सीजन में मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIAN) चैंपियन बनी थी. दोनों बार दिल्ली कैपिटल्स(DELHI CAPITALS) को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. लेकिन आरसीबी(RCB) महिला टीम के खिताब जीतने से कोहली और ब्रिगेड पर IPL में दबाव बढ़ना तय है.

विराट की कप्तानी में केवल एक फाइनल तक पहुंची RCB

दरअसल IPL में अब तक 16 सीजन खेले जा चुके हैं और RCB की टीम एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है. VIRAT KOHLI ने 2013 से 2021 तक RCB की कप्तानी की. इस दौरान RCB ने सिर्फ एक बार IPL फाइनल खेला है. अब तक RCB 3 बार (2009, 2011, 2016) IPL का फाइनल खेल चुकी है,  

RCB के कप्तान के रूप में कोहली

कुल मैच - 140

जीत- 64

हार- 69

टाई-3

अनिर्णीत-4

RCB  ने 5 बार IPL  प्लेऑफ खेला है

बता दें कि RCB तीन बार IPL फाइनल खेल चुकी है, इसके अलावा 5 बार प्लेऑफ भी खेल चुकी है. लेकिन हर बार इस टीम को हार का सामना करना पड़ता है। कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद फिलहाल Faf du Plessis कप्तानी संभाल रहे हैं।

IPL  के सभी सीजन में आरसीबी का रिकॉर्ड -

• 2008- सात अंक

• 2009- दूसरा नंबर (अंतिम)

• 2010- तीसरा स्थान (प्लेऑफ़)

• 2011- दूसरा स्थान (अंतिम)

• 2012- नंबर पांच

• 2013- नंबर पांच

• 2014- नंबर सात

• 2015- तीसरा स्थान (प्लेऑफ़)

• 2016- दूसरा स्थान (अंतिम)

• 2017- आठवां नं

• 2018- नंबर छह

• 2019- नंबर आठ

• 2020- चौथा स्थान (प्लेऑफ़)

• 2021- चौथा स्थान (प्लेऑफ़)

• 2022- तीसरा स्थान (प्लेऑफ़)

• 2023- नंबर छह

इस तरह RCB महिलाओं ने फाइनल में दिल्ली को हराया

वूमेन प्रीमियर लीग (Women's Premier League) 2024 के फाइनल में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स(DELHI CAPITAL) ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पूरी टीम 18.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई. दिल्ली के लिए Shefali Verma ने 27 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली. जबकि कप्तान मेग लैनिंग(meg lanning) ने 23 रन बनाए. RCB के लिए Shreyanka Patil ने 4 और Sophie Molyneux ने 3 विकेट लिए।

Report By:
ASHI SHARMA