Loading...
अभी-अभी:

महू पदस्थ वन विभाग के भ्रष्ट एसडीओ आरएन सक्सेना के घर लोकायुक्त ने की छापामार कार्रवाई

image

Dec 25, 2018

अज़हर शेख - महू में पदस्थ वन विभाग के भ्रष्ट एसडीओ आर एन सक्सेना के घर और अन्य ठिकानों पर रविवार सुबह लोकायुक्त ने छापामार कार्रवाई की थी जिसमे संपत्ति के कागजात सहित 1 बैंक लॉकर और 13 बैंक अकाउंट की जानकारी भी मिली थी आज सुबह बैंक खुलते ही लोकायुक्त ने बैंक के लॉकर और खातों की जानकारी निकालना शुरु की है भवरकुआं के विष्णुपुरी स्थित यूनियन बैंक में लॉकर और 3 बैंक खातों कि जानकारी निकाली।

बैंक लॉकर खोला गया तो उसमे 275 ग्राम सोना जिसकी कीमत 8 लाख 35 हज़ार है और 3 खातों में पत्नी, बेटे और परिजन के नाम कुल 10 लाख रुपए कि एफडी और केश मिला है। वही अन्य खातों की जानकरी भी निकाली जा रही है। अब तक कि कार्रवाई में घर, हॉस्टल, 3  बैंक अकॉउंट के साथ अब तक की कुल सम्पति 4 करोड़ से अधिक निकली है। लोकायुक्त पुलिस अब भी 10 खातों कि जानकारी निकाल रही है जिनमे केश और अन्य संपत्ति के कागजात मिलने के आसार है।