Loading...
अभी-अभी:

ग्रामीण विस्तार अधिकारी नौ सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

image

May 30, 2018

प्रदेश में चुनावी साल को लेकर सभी कर्मचारी अधिकारियों द्वारा हड़ताल जारी है अपनी नौ सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल कर रहे मध्यप्रदेश ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने आज प्रेस से चर्चा में बताया की किसानो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश में कृषि उत्पादन बढ़ाने में कृषि विस्तार अधिकारी अपना योगदान देते है।

बता दें प्रदेश को पांच बार कृषि कर्मण अवार्ड भी मिला है लेकिन राज्य शासन द्वारा कृषि विस्तार अधिकारियो की मांगे नहीं मानी जा रही है इसी को लेकर 28 मई से सभी कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है कृषि विस्तार अधिकारी संघठन के महामंत्री दिनेश तिवारी ने बताया की नौ सूत्रीय मांगो को लेकर कृषि विस्तार अधिकारी लगातार  राज्य सरकार से मांग कर रहे है लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है इसी को लेकर कृषि विस्तार अधिकारीअनिश्चित कालीन हड़ताल पर है।

उच्च न्यालय के निर्णय के बाद भी उन्हें सर्वेयर में समान वेतन नहीं दिया जा रहा है साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत उन्हें अलग अलग विभागों में संविलियन नीति बनाकर संविलियन किया जाए, ग्रामीण विस्तार अधिकारियो की मांग जब तक राज्य सरकार नहीं मानती अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी।