Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेसी जीत के जश्न में इस कदर डूबे की भूल गए स्वर्गीय संजय गांधी की जयंती

image

Dec 14, 2018

धर्मेन्द्र शर्मा - देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र और कांग्रेस नेता रहे स्वर्गीय संजय गांधी को जीत के जश्न में खुद कांग्रेसी ही भूल गए हैं दरअसल आज 14 दिसंबर को स्वर्गीय संजय गांधी की जयंती है लेकिन शहर के  जयेंद्र गंज में स्थापित संजय गांधी की प्रतिमा पर अभी तक ना तो कोई कांग्रेसी माल्यार्पण करने पहुंचा है और ना ही प्रतिमा की नगर निगम की तरफ से कोई साफ सफाई कराई गई है।

इससे पहले हर वर्ष  कांग्रेसी  प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचते थे और प्रतिमा को धोकर उसकी साफ-सफाई करवाई जाती थी लेकिन  दोपहर 1 बजे तक प्रतिमा की  कोई भी साफ सफाई  नही करवाई गई थी। जैसे ही इस बात की खबर  मीडिया को लगी वैसे ही  नगर निगम ने  तुरंत  प्रतिमा  स्थल के आसपास झाड़ू लगाना शुरू कर दी हालांकि जब इस बारे में कांग्रेस के पुराने नेताओं से बात की गई तो उनका कहना था कि उनके जिला अध्यक्ष की तबीयत पिछले 5 दिन से खराब थी और ज्यादातर कांग्रेसी भोपाल में जमे हुए हैं  इस कारण से देरी हुई है लेकिन वे उन्हें भूले नहीं है।

साथ ही कांग्रेस के नए नेताओं  पर भी  सवालिया निशान  खड़ा करते हुए कह दिया कि जब उन्हें इंदिरा गांधी और  संजय गांधी याद ही नही है तो  फिर  जन्मदिवस  कैसे याद रहेगा या फिर यूं कहें की कांग्रेस की जीत के जश्न में शहर के कांग्रेसी संजय गांधी की जयंती को ही भूल गए।