Loading...
अभी-अभी:

संत सिंगाजी की तपोस्थली धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में होगी विकसित : सीएम कलनाथ

image

Mar 4, 2019

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर बनाने तथा उनके समग्र कल्याण के लिए नई कृषि नीति बनाई जायेगी। निमाड़ क्षेत्र के प्रमुख संत सिंगाजी की तपोस्थली को प्रमुख धार्मिक पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा कारगर कदम उठाये जा रहे है। किसानों के हित में क्रांतिकारी निर्णय लेकर उन्हें क्रियान्वित भी किया। 

सिंगाजी पावर प्लांट के द्वितीय चरण का लोकार्पण
कमल नाथ आज इंदौर संभाग के खण्डवा जिले के मूंदी क्षेत्र में स्थित संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट के समीप आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में उन्होंने जय किसान फसल ऋण माफी योजना में किसानों को ऋण माफी प्रमाण-पत्र और सम्मान प्रदान किये तथा सिंगाजी पावर प्लांट के द्वितीय चरण का लोकार्पण किया। नाथ ने विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

65 दिनों में जनहितैषी नीति एवं नीयत का सरकार ने दिया परिचय 

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 65 दिनों में जनहितैषी नीति एवं नीयत का परिचय दिया है। राज्य सरकार द्वारा हर प्रदेशवासी के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा हर वचन को पूरी ईमानदारी से निभाने के कटिबद्ध होकर प्रयास किए जा रहे हैं। जन-आकांक्षाओं एवं विश्वास पर खरा उतरने के लिए निरतंर कार्य किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर उन पर अमल किया जा रहा है। किसानों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने तथा उनके समग्र कल्याण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। किसानों को कर्ज से मुक्त करने के प्रयास हो रहे है। 


कृषि क्षेत्र में आएगी नई क्रांति
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हम किसानों के चेहरे पर खुशी देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाई जायेगी। इसके लिए नई कृषि नीति बनाई जायेगी। संत सिंगाजी को नमन् करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी तपोस्थली को प्रमुख धार्मिक पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा शक्ति का सकारात्मक उपयोग किया जायेगा। उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जायेंगे। इसके लिए औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित किया जायेगा। राज्य सरकार हर प्रदेशवासी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। 

महाशिवरात्रि के पर्व पर सीएम ने दी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने महाशिवरात्रि के पर्व पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। नाथ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान शंकर मानव समाज के कल्याण की प्रेरणा देने वाले आदिदेव हैं। भारत की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में महाशिवरात्रि महापर्व का विशेष महत्व है।