Loading...
अभी-अभी:

सियार के हमले से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, 13 लोगों की हालत गंभीर

image

Mar 29, 2019

रहली के काछी पिपरिया ग्राम में सियार के हमले से घायल महिला की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य तेरह लोगों की हालत अभी भी गंभीर है। बीतें दिनों सियार ने ग्रामीणों पर उस समय चौदह लोगों पर हमला किया था जब वे अपने अपने घरों में सो रहे थे।  

महिला की मौत पर परिजनों ने वन विभाग द्वारा समय पर उचित इलाज न करवाते हुए लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। दोषी अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग व पीडितों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक भार्गव के नेतृत्व में वन विभाग के दफ्तर के मुख्य दरवाजे पर धरना दिया व वन विभाग के विरोध में नारेबाजी की तथा मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए घायलों को 50000 रुपए मुआवजा तथा दोषी कर्मचारियों के निलंबन की मांग की।

बता दें कि जिसके बाद डीएफओ क्षितिज कुमार सहित अन्य अधिकारी धरना स्थल पहुंचे तथा मृतक के परिजनों को चार लाख और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। आप को बता दें इलाज में लापरवाही की बात सामने आने पर अभिषेक भार्गव ने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी थी। वहीं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सूचना दी थी। लेकिन आज सुबह महिला की मौत हो गई।