Loading...
अभी-अभी:

डबराः बदबूदार सिविल अस्पताल का हुआ हाल बेहाल, बना बीमारियों का घर

image

Aug 7, 2019

सतीश दुबे- शिविल अस्पताल डबरा इन दिनों अपनी बदहाली के लिए मशहूर हो रहा है। वैसे तो अस्पताल का मतलब होता है ऐसी जगह जहां बीमारी दूर करने के लिए पर्याप्त दवा व सुविधा उपलब्ध हो। लेकिन इस अस्पताल में अगर आप गए तो स्वास्थ्य नहीं बीमार होकर लौटने वाले हैं, क्योंकि इन दिनों बदबूदार बना हुआ है यहां का सिविल अस्पताल। गंदगी भी ऐसी की बदबू से अस्पताल में खड़ा होना मुश्किल हो जाए। पता नहीं यहाँ उपस्थित कर्मचारी और डॉक्टर कैसे OPD, प्रसूति वार्ड, NRC में रहकर मरीजों का इलाज करते होंगे। डिलेवरी वार्ड में आवारा कुत्ते घूमते नजर आते हैं, जिससे नवजात बच्चों की जान को भी खतरा बना रहता है।

अधिकारियों की अनदेखी से गंदगी और आवारा पशुओं का लगा जमघट

फिलहाल तो अस्पताल परिसर को साफ और स्वच्छ रखने की पहली जिम्मेदारी यहाँ पदस्थ BMO अरविंदर शर्मा की बनती है, पर शायद शर्मा जी को इसका ख्याल नहीं। वहीं डबरा की विधायक एवं प्रदेश की मंत्री इमरती देवी ने भी मंत्री बनते ही अस्पताल सुधार की जिम्मेदारी ली थी। अब तक सारे प्रयास मंत्री जी के फैल रहे। जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी सहित एसडीएम डबरा जयति सिंह ने भी अस्पताल के सुधार के बहुत प्रयास कर लिए हैं, पर शायद यहाँ का स्टाफ उनकी सुनने को तैयार नहीं। वैसे तो जब भी बड़े अधिकारी अस्पताल का निरीक्षण करने आते हैं तो सिविल अस्पताल प्रबंधन को पहले से ही जानकारी लग जाती है और साफ सफाई कर व्यवस्था दुरुस्त हो जाती है, लेकिन बाद में स्थिति जस की तस बन जाती है।