Loading...
अभी-अभी:

कश्मीर को लेकर सशक्त कदम उठाए जा रहे हैं : केंद्रीय मंत्री

image

Sep 23, 2019

आज केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे इटारसी पहुंचे। यहां के ऑडिटोरियम में जन जागरण अभियान के तहत कश्मीर में 370 धारा एवं 35ए हटाए जाने को लेकर लोगों को इसके बारे में अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान गोलीबारी कर घुसपैठ करता था लेकिन आज भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। पाकिस्तान एक गोली चला था तो हम उसको सैकडों गोली चलाते हैं उसके सैनिक के मारे जा रहे है। सैनिकों के सब उठाने के लिए आज वह सफेद झंडा दिखा रहा है।

भारत हर तरह से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा कश्मीर से 370 एवं 35A हटाने के बाद पाकिस्तान बेचैन है। पाकिस्तान की राजनीति कश्मीर की आंतरिक मुद्दे पर चलती थी वह खत्म हो गई है। इसलिए पाकिस्तान बेचैन है और पाकिस्तान कुछ नहीं कर पाएगा। भारत मजबूत है और भारत हर चुनौती और षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब देगा।