Loading...
अभी-अभी:

भोपाल: प्रदेश में देश का पहला सुपर स्पेशियलिटी पंचकर्म अस्पताल का होगा निर्माण

image

Jan 22, 2020

देश के पहले सुपर स्पेशियलिटी पंचकर्म अस्पताल की इस वर्ष जुलाई से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। 50 बेड का सुपर स्पेशियलिटी पंचकर्म अस्पताल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के समक्ष बन रहा है। दावा किया जा रहा है कि अस्पताल के भवन का काम मई महीने तक संपन्न हो जाएगा। इसके बाद उपकरण लगाने व स्टाफ की भर्ती की जाएगी।

50 बेड का ये अस्पताल 10 करोड़ की लागत से होगा निर्मित

भारत सरकार के सहयोग से बन रहा यह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल 10 करोड़ के खर्च से तैयार किया जा रहा है। भवन की लागत में पांच करोड़ का खर्च आएगा। जबकि लगभग तीन करोड़ रुपए उपकरणों पर व तक़रीबन 2 लाख रुपए स्टाफ पर खर्च होंगे। अस्पताल में स्पा की तर्ज पर पंचकर्म की सुविधाएं मौजूद होंगी। पंचकर्म के लिए अस्पताल में छोटे-छोटे केबिन तैयार किए जाएंगे। पंचकर्म के दौरान रोगियों को संगीत भी सुनाया जाएगा। पंचकर्म कराने वालों को घर से तेल, तौलिया व अन्य सामग्री नहीं लानी होगी। सुपर स्पेशियलिटी पंचकर्म अस्पताल में न्यूरोलॉजी से संबंधित जांच की सुविधाएं भी होगी। साथ ही अस्पताल में दिमागी बीमारियां, लकवा, मिर्गी, पेट के रोगों का भी उपचार होगा। सुपर अस्पताल में एक लैब भी बनाई जाएगी। राज्य के लोगों को भी इस अस्पताल का बेसब्री से इंतज़ार है।