Loading...
अभी-अभी:

कलेक्टर ने जनता की सुनवाई के लिए ​की नई व्यवस्था, जन आकांक्षा पोर्टल में दर्ज होगा जनता की समस्याओं का रिकॉर्ड

image

Jan 16, 2019

वीरेन्द्र वर्मा : आम जनता की सुनवाई के लिए नए कलेक्टर ने नई व्यवस्था की है। अब जनता की समस्याओं का रेकॉर्ड जन आकांक्षा पोर्टल में दर्ज होगा। साथ ही शिकायतकर्ता को उसकी रसीद मिलेगी। कलेक्टर के पास भी इसकी जानकारी होगी।

अभी तक इंदौर में जनसुनवाई के दौरान जनता को उसके समस्या का निराकरण करने में दिक्कतें आती थी , क्योंकि उसका रिकॉर्ड नही होता था। नए कलेक्टर लोकेश जाटव ने जनसुनवाई के पहले अपनी शिकायत , शिकायतकर्ता को जन आकांक्षा पोर्टल में दर्ज करवाना है और उसकी रसीद प्राप्त करना है।  उसके बाद उस रसीद से शिकायत कर्ता का रेकॉर्ड मेंटेन होगा। कलेक्टर समस्या का निदान करेंगे । साथ ही इस पोर्टल में शिकायत कर्ता की समस्या का स्टेटस मालूम पड़ जायेगा कि समस्या हल हुई या नहीं। कलेक्टर कार्यालय में भी जनसुनवाई का अलग से रिकॉर्ड रहेगा।