Loading...
अभी-अभी:

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशासन के माध्यम से निकाली गई "पिंक रैली"

image

Oct 15, 2018

विकास सिंह सोलंकी - मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप प्लान अंतर्गत जिला प्रशासन के माध्यम से कई प्रकार के आयोजन लगातार  किए जा रहे हैं इसी के तहतसोमवार को "पिंक रैली" का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 3000 महिलाओं ने पिंक साड़ी में भाग लेकर इंदौर जिले में 100%  मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया।

लाल बाग से दशहरा मैदान तक निकाली गई रैली

यह रैली लाल बाग से दशहरा मैदान तक निकाली गई इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिंहा सहायक संचालक विष्णु प्रताप सिंह राठौर जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी राकेश वानखेडे के साथ सभी परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक के साथ  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं को लेकर  उपस्थित रहे यह रैली लगभग 1.5 किलोमीटर लंबाई की थी जिसमे बड़ी संख्या में महिलाए ने लोंगो को मतदान करने के लिए जागृत किया।

3000 महिलाओं ने लिया भाग

दरअसल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी जोरो पर है इसी को लेकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए पिंक रैली का आयोजन किया गया जिसमे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने पिंक साड़ी पहनकर लालबाग से दशहरा मैदान तक रैली निकली गई जिसमें जिला प्रशासन अधिकारी सहित 3000 महिलाओ ने भाग लिया और 100 प्रतिशत मतदान के लिए लोंगो को जाग्रत किया।