Loading...
अभी-अभी:

विधायक रामबाई की फटकार से पीड़ित ट्रेजरी अधिकारी ने कलेक्टर से लगाई गुहार, सेवा समाप्त करने की कही बात...

image

Nov 7, 2019

प्रशांत चौरसिया : प्रदेश की दबंग विधायक रामबाई सिंह की फटकार से पीड़ित ट्रेजरी अधिकारी ने कलेक्टर को आवेदन देकर दोषी पाए जाने पर उनकी सेवा समाप्ति का प्रपोजल राज्य सरकार को भेजने की बात कही है। दरअसल 36 घंटे के बाद यह ट्रेजरी अधिकारी अपनी बात रखने के लिए कलेक्टर के पास पहुंचे थे जिसके बाद उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए अपनी बात कही है।

विधायक की फटकार से आहत ट्रेजरी अधिकारी 


दरअसल मामला यह है कि करीब 36 घंटे पहले प्रदेश की दबंग विधायक रामबाई सिंह जिला ट्रेजरी अधिकारी विवेक घारू पास पहुंची थी। जहां पर राम बाई सिंह ने ट्रेजरी अधिकारी को फटकार लगाते हुए उनकी विधायक निधि का पैसा सरपंचों के खातों में नहीं पहुंचने की बात कही थी। राम बाई के दबंग अंदाज से आहत हुए ट्रेजरी अधिकारी अपने साथी कर्मचारियों एवं अजाक्स संगठन के नेताओं के साथ 36 घंटे बाद कलेक्टर तरुण राठी से मिलने पहुंचे। जहां पर जिला कोषालय से हुए ट्रांजैक्शन की पूरी जानकारी कलेक्टर को सौंपी गई है। 

सेवा समाप्ति का प्रपोजल राज्य शासन को भेजने की कही बात
इसके साथ ही एक आवेदन देकर यह भी निवेदन किया कि जांच के दौरान यदि वे दोषी पाए जाते हैं तो उनकी सेवा समाप्ति का प्रपोजल राज्य शासन को भेज दिया जाए। इस मामले पर कलेक्टर तरुण राठी का कहना है कि जो मामला हुआ है उसमें दोष किसका है। जांच की जा रही है। जिसके बाद ही कार्रवाई होगी।