Loading...
अभी-अभी:

केन्द्र सरकार के खिलाफ करेंगे हल्लाबोल : मीडिया प्रभारी शोभा ओझा

image

Nov 3, 2019

अज़हर शेख : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने रविवार को इंदौर में केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।शोभा ओझा ने आरोप लगाया है, कि अतिवृष्टि से प्रदेश में हुए फसलों के नुकसान के बावजूद केन्द्र सरकार मध्यप्रदेश के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रहा है। अभी तक केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को कोई सहायता नहीं दी है। वहीं,प्रदेश के 28 भाजपा सांसदों ने चुप्पी साध रखी है, जो कि शर्मनाक है। 

लिहाजा कांग्रेस, प्रदेश के सभी जिलों में केन्द्र सरकार की कारगुजारी को उजागर कर रही है। इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगी। शोभा ओझा ने कहा है कि 4 नवंबर को कांग्रेस एकजुट होकर केन्द्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। क्योंकि राज्य सरकार किसानों के लिए कटीबद्ध है। जो वचन दिए है, उसे निभा रही है। लेकिन भाजपा ने पिछले 15 सालों में खजाना खाली कर दिया है।केन्द्र सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है, कि प्रदेश की जनता की हर हाल में मदद की जाए।लेकिन केन्द्र सरकार प्रदेश के किसानों के साथ भेदभाव पूर्ण नीति अपना रही है।