Loading...
अभी-अभी:

अशोकनगरः एक नेक काम के लिए साइकिल चला रही हैं महिला कलेक्टर

image

Nov 14, 2019

राजेश दुबे - अशोकनगर जिले की महिला कलेक्टर द्वारा कई सारे ऐसे काम किये गये हैं जिनकी महिला अधिकारियों से सामान्यता कम ही अपेक्षा रहती है। उनमें से कुछ तो दूसरे लोगों के लिये नजीर बने हैं। अब आज वह एक नई सोच के साथ सड़क पर उतरी हैं। कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा सुबह-सुबह विदिशा रोड पर साइकिल चलाती दिखीं। करीब पांच किलोमीटर तक साइकिल चलाई।

कलेक्टर चाहती हैं साइकिल अभियान में महिलाओं को जोड़ना

मीडिया को साइकिल चलाने के संदर्भ में महिला कलेक्टर ने बताया कि अशोकनगर शहर में पछार क्लब के द्वारा जो साइकिल अभियान चलाया जा रहा है, वे उसमें महिलाओं को जोड़ना चाहती हैं। कलेक्टर का मानना है कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बहुत जरूरत है। साइकिल चलाना एक बहुत अच्छा व्यायाम है। मगर महिलायें हिचक के कारण साइकिल नहीं चलाती। इसी हिचक को खत्म करने के लिये पहले वह खुद साइकिल चला रही हैं। इनका प्रयास है कि आगे इस अभियान में और भी महिलाओं को जोड़ा जा सके।