Loading...
अभी-अभी:

भोपाल में 78वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारियां पूरी, 40 देशों के लाखों श्रद्धालु होंगे शामिल

image

Oct 27, 2025

भोपाल में 78वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारियां पूरी, 40 देशों के लाखों श्रद्धालु होंगे शामिल

भोपाल में 14 से 17 नवंबर तक होने वाले 78वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस विशाल धार्मिक समागम में पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित 40 देशों के लाखों मुस्लिम श्रद्धालु शामिल होंगे。यह आयोजन दुनिया के सबसे बड़े इस्लामिक समागमों में एक माना जाता है और भारत में केवल भोपाल में ही होता है。

भव्य तैयारियाँ

इस बार केइज्तिमा को और भी भव्य रूप दिया जा रहा है। मुख्य पंडाल का क्षेत्रफल 120 एकड़ में फैला है, जबकि श्रद्धालुओं की वाहनों के लिए 300 एकड़ से अधिक क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था की गई है。लगभग 30,000 प्रशिक्षित स्वयंसेवक और प्रशासनिक कर्मी भीड़ प्रबंधन, सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं में जुटे होंगे。

सुरक्षा निगरानी की मांग

आयोजन कोलेकर सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा हो रही है। अखिल भारतीय साधु-संत संन्यासी परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर अनिलानंद महाराज ने महाकुंभ जैसे आयोजनों के मानकों पर इज्तिमा में भी पूरी निगरानी और रिकॉर्डिंग की मांग की है。उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के नाम पर देश-विरोधी गतिविधियों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए सुरक्षा के लिए यह कदम जरूरी है。

 

Report By:
Monika