Loading...
अभी-अभी:

कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, विश्व में जितना घमंड मोदी और शाह को उतना घमंड और किसी को नहीं..

image

Jan 20, 2019

अंशुल यादव : सागर के मालथौन में कैबिनेट व राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया तो वहीं उन्होंने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा की देश में हमारी कांग्रेस पार्टी की पहली सरकार है, जिसने 10 दिन में ही किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया वहीं उन्होंने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की विश्व में जितना घमंड अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी को है इतना घमंड और किसी को नहीं है।

इसीलिए लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भी विजयी बनाना और अगर हमारी सरकार बनती है तो बीजेपी के अन्य नेताओ के तो वैसे ही घमंड कम हो जाएंगे। यह बयान उन्होंने शुक्रवार शाम जब वह गवालियर से लौटते समय जब मालथौन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल और मालाओ से स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।